आबकारी विभाग की कार्रवाई: सर्चिंग के दौरान ₹2.87 लाख से अधिक की 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2800 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

आबकारी विभाग की कार्रवाई: सर्चिंग के दौरान ₹2.87 लाख से अधिक की 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2800 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त, 5 प्रकरण दर्ज
आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को सहायक आबकारी आयुक्त द्वारा गठित आबकारी दलों ने देवास शहर में संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2800 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। इस संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 87 हजार रुपये है। आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।




