देवास

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने कंपनी में भंगार चोरी करने वाली 03 आरोपी महिलाओं को किया गिरफ्तार



सुनसान इलाकों में रैकी कर मौका पाकर देती थीं चोरी की वारदातों को अंजाम ।
कंपनी परिसर में चोरी करते वक्त गार्ड ने पकड़ा और पुलिस को दी सूचना ।
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर तीनों महिलाओं को किया गिरफ्तार,चोरी गया मश्रुका किया जप्त ।

संक्षिप्त विवरण  देवास जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा मिशन स्तर पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में दिनांक 09.06.2025 को इफ्का यूनिट-02 के सुरक्षा गार्ड लाड़सिंह ने ड्यूटी के दौरान सुबह लगभग 08:40 बजे टाटा प्रिसीजन कंपनी के पास स्थित सुविधा कांट्रेक्टर के स्क्रैप यार्ड में 03 महिलाओं को लोहे के एंगल (स्क्रैप) चोरी करते देखा । तत्परता दिखाते हुए गार्ड ने गार्ड कविता को बुलाकर तीनों महिलाओं को पकड़कर सूचना थाना औद्योगिक क्षेत्र को दी । सूचना पर थाना औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुँची एवं तीनों महिला आरोपी निवासीगण ग्राम डोडी मुंदीखेड़ी तहसील आष्टा जिला सीहोर को थाने लाया गया । फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 514/25 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस द्वारा आरोपी महिलाओं के कब्जे से करीब 10 किलो लोहे के एंगल जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया,उनि गोविन्द बड़ोलिया,मप्रआर निर्मला पाल,प्रआर विनोद,मआर मोनिका की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button