देवास

कलेक्टर  ऋतुराज सिंह ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रचार के लिए दलों को हरीझण्डी दिखाई


      देवास 29 मई 2025/ जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रचार के लिए कलेक्टर  ऋतुराज सिंह ने दलों को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया।  अभियान अन्तर्गत केन्द्रीय एवं राज्य की योजनाओं, वैज्ञानिक अनुसंधानों, उन्नत कृषि/उद्यानिकी /पशुपालन/मत्स्य/कृषि अभियांत्रिकी की तकनीकियों एवं कृषकों द्वारा किये जा रहे नवाचारों इत्यादि के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं तकनीकी हस्तांतरण किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत तीन दल बनाए गए है जिसमें दल क्रमांक एक में प्रभारी डॉ. अरविन्दर कौर, दल क्रमांक दो के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं दल क्रमांक तीन के प्रभारी डॉ. के.एस. भार्गव रहेंगे। कलेक्टर  ऋतुराज सिंह द्वारा तीनो दलों को शुभकामनाऐं देते हुए रवाना किया साथ ही उन्होने इस अवसर पर दल प्रमुखों को बताया कि इस अभियान से जिले के किसानों को वैज्ञानिको के माध्यम से जिले के किसान नई तकनीक एवं बीज की उन्नत प्रजातियों से अवगत एवं विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो पाएंगे। इस अभियान के अंतर्गत 12 जून तक जिले के समस्त विकासखण्डो की चयनित 135 ग्राम पंचायतो में भारतीय सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र इन्दौर, भारतीय कृषि मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल, केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल के वैज्ञानिक एवं समस्त विभागो के अधिकारी इस अभियान में उपस्थित रहेंगे। अभियान के अंतर्गत वैज्ञानिकों द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुषंसा अनुसार उर्वरकों का उपयोग एवं नरवाई प्रबंधन पर वैज्ञानिको द्वारा समझाइष दी जाएगी। इस दौरान उपसंचालक कृषि गोपेश पाठक, उपसंचालक उद्यानिकी पंकज शर्मा, उपसंचालक पशुपालन डॉ. पण्ड्या, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर.पी. शर्मा, सहायक संचालक कृषि लोकेशगंगराडे, मत्स्य अधिकारी एच.बी. मानकर एवं  कृषक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button