देवास

चेतन जैन भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी के देवास जिला अध्यक्ष नियुक्त


आचार्य विश्वरत्न सागर जी म.सा. के सानिध्य में दिया नियुक्ति पत्र
देवास। भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी के देवास जिला  अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र पूज्य परम गुरुदेव आचार्य विश्वरत्न सागर जी म.सा.के सानिध्य चेतन जैन को नियुक्त किया गया। प्राचीन बड़ा बाजार जैन मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी की प्रदेश अध्यक्ष सपना भरोसिया, शहर अध्यक्ष उज्वला व्यास दीदी , जिला प्रभारी प्रेमलता परमार, जिला उपाध्यक्ष हीरामणि शर्मा एवं विद्या मोहारी, भागवती माली की उपस्थिति रही।

गुरदेव जी का ऐसा आशीर्वाद प्राप्त हुआ हैं कि हमारा किसान इतना संपन्न बने कि प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद सारे विश्व को प्राकृतिक रूप से बिना रसायन के भी हमारा किसान भाई सर्वत्र अनाज उपलब्ध करा सकने में सक्षम हो जाए। हमारा किसान इतना संपन्न बने कि राष्ट्र  मे अन्नपूर्णा का भंडार भरा रहे और किसान की तिजोरी में धन की कभी कमी ना आवे और ना ही उसे धन के अभाव में या प्राकृतिक आपदा के अभाव में कभी फांसी लगाने की आवश्यकत हो। किसान इतना संपन्न बने कि आज जो यहां युद्ध चल रहा है, रसायनिक खेती का दबाव है खाने पीने की चीजों में जो मांग की पूर्ति नहीं हो पा रही है जिनसे विदेशी कंपनी का दबाओ बना हुआ है। ऐसी स्थिति से हमारा किसान भाई मुकाबला कर सके और किसानों को सदा भारतीय किसान यूनियन (सूर्यवंशी)  हमेशा हमेशा संघर्षरत है और संकल्पित है। किसानों का समस्याओं का समाधान करने का प्रदेश अध्यक्ष सपना भरोसिया ने बताया के हर वक्त भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी के सभी कार्य करता किसान भाइयों की समस्या का समाधान करने के लिए बहुत कार्य चल रहा है। संगठन के सदस्य विजय नागौरा ने 3000 पेड़ों को लगाने के लिए किसान यूनियन को अवगत कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button