
थाना सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 03 जुआ फड़ों पर दबिश देकर 11 जुआरी गिरफ्तार
थाना सिविल लाइन पुलिस की 03 टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर दी दबिश
अवैध रूप से जुआ खेलते कुल 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जुआ फड़ों से ताश के पत्ते एवं ₹22,370 नगद जुआ राशि जप्त आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश करने के उपरांत भेजा गया जेल
संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिले में ऑपरेशन प्रहार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अवैध जुआ सट्टा सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक विजय सिंह लोधी के नेतृत्व में 03 अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं।
पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए 03 अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां अवैध रूप से जुआ खेलते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जुआ फड़ों से ताश के पत्ते एवं कुल ₹22,370 नगद जुआ राशि जप्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउंड ओवर हेतु माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर आरोपियों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपीगण
1. दुर्गेश पिता केशु भूरिया, उम्र 31 वर्ष, निवासी सर्वोदय नगर अमोना के पास, थाना औद्योगिक क्षेत्र, देवास।
2. सोनू पिता शाहबुद्दीन खान, उम्र 34 वर्ष, निवासी उपनगरीय बस स्टैंड इटावा, थाना सिविल लाइन, देवास।
3. फिरोज पिता सलाम शाह, उम्र 33 वर्ष, निवासी फौजी नगर, थाना कोतवाली, देवास।
4. राजेश पिता नवलसिंह चौहान, उम्र 33 वर्ष, निवासी सोनिया नगर रसूलपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र, देवास।
5. आकाश पिता चेनसिंह लोधी, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुष्पकुंज कॉलोनी इटावा, थाना सिविल लाइन, देवास।
6. गजेन्द्र पिता अनवर सिंह कर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुष्पकुंज कॉलोनी इटावा, थाना सिविल लाइन, देवास।
7. मनीष पिता अनवर सिंह कर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुष्पकुंज कॉलोनी इटावा, थाना सिविल लाइन, देवास।
8. निकुंज पिता करण रावत, उम्र 22 वर्ष, निवासी पुष्पकुंज कॉलोनी इटावा, थाना सिविल लाइन, देवास।
9. शाहरूख पिता सफीक खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी पुष्पकुंज कॉलोनी इटावा, थाना सिविल लाइन, देवास।
10. आसीम पिता आमीन शेख, उम्र 30 वर्ष, निवासी 114 पुष्पकुंज कॉलोनी इटावा, थाना सिविल लाइन, देवास।
11. शाहदाब उर्फ डैनी पिता मेहरबान शेख, उम्र 30 वर्ष, निवासी पुष्पकुंज कॉलोनी इटावा, थाना सिविल लाइन, देवास।
जप्त मश्रुका
जुआ फड़ों से 52 ताश के पत्तों की गड्डियां
नगद जुआ राशि ₹22,370
कुल जप्त मश्रुका ₹22,370।
सराहनीय भूमिका उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक विजय सिंह लोधी, उनि संजय सौराष्ट्रीय, प्रआर 04 संतोष रावत, प्रआर 589 घनश्याम अर्जने, प्रआर 08 सुरेश कुमावत, आरक्षक 653 अंतर सिंह परमार, आरक्षक 304 कमल, आरक्षक 117 आदित्य तिवारी आरक्षक 597 नंदकिशोर मीणा, आरक्षक 313 भगवान एवं आरक्षक 370 गबरूद्दीन की सराहनीय भूमिका रही।



