देवास

ऑपरेशन हवालात के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही


थाना कांटाफोड़ पुलिस ने मारपीट संबंधी मामले में 07 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी आरोपी लोकेश उर्फ कन्हैया पिता शुभम निवासी बिजवाड़ कांटाफोड़ देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश

                जिला पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्‍बर 2024 से सम्‍पूर्ण जिलें मे ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत  की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्‍वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में थाना कांटाफोड़ के द्वारा संबंधी प्रकरण में अपराध क्रमांक 27/2018,प्रकरण क्रमांक 72/2018 धारा 294,323,341,506 भादवि का आरोपी लोकेश उर्फ कन्हैया पिता शुभम निवासी बिजवाड़ कांटाफोड़ देवास लगभग 07 वर्ष से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी कांटाफोड़ श्रीमती सुरेखा लिम्बोदा के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की गई थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्‍यनशील थी ।
             दिनांक 15.05.2025 को पुलिस को पुख्‍ता सूचना मिली फरार स्थाई वारंटी आरोपी को जिला देवास में देखा गया है । जिस पर तत्‍काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्‍त टीम ने सफलता पूर्वक फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
AAउल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्‍बर 2024 से आज दिनांक तक 399 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 80,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button