देवास

घर-घर पानी सहेजने की अलख जगाएगी अमृत संचय अभियान की टीम



सौ से ज्यादा घरों में लग रहे हैं रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
देवास 15 मई 2025/ देवास जिले में कलेक्टर  ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन “जल गंगा संवर्धन अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिलेभर में जल संरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान में बड़ा योगदान करते हुए टीम अमृत संचय अभियान की टीम बारिश का पानी धरती में सहेजने के उद्देश्य से जी तोड़ कोशिशों में जुटी है। इस संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में अमृत संचय अभियान की टीम बैठक गत दिवस आयोजित हुई।
बैठक में टीम ने निर्णय लिया गया कि इस अभियान को और तेज़ किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि अब घर-घर पहुँच कर टीम पानी बचाने का संदेश देते हुए रूफ़ वाटर हार्वेस्टिंग तकनीकें इंस्टॉल कर रही है। अब तक सौ से ज़्यादा घरों में संपर्क कर लोगों से पानी संचय तकनीकों के लिए सहमति ली जा चुकी है।
बैठक में अमृत संचय अभियान टीम के मनीष वैद्य और श्रीकांत उपाध्याय ने जल संकट के मद्देनज़र बारिश के पानी को ज़्यादा से ज़्यादा मात्रा में धरती में उतारने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। समीरा नईम ने अमृत संचय अभियान की गतिविधियों तथा सुनील चतुर्वेदी ने इसके विविध तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। ब्रांड एम्बेसडर मक़सूद अली ने जल साक्षरता के लिए स्कूली बच्चों को जागरूक करने, प्रदीप खरे ने शहर के लोगों को जागरूक करने और प्रियंका मिश्रा ने सोशल मीडिया के उपयोग से जागरूकता बढ़ाने की बात कही। सुनीता अग्रवाल ने अपनी टाउनशिप के 32 घरों की छतों का वर्षाजल सहेजने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अमृत संचय अभियान टीम के हिमांशु कुमावत, सफ़िया कुरैशी, शर्मिला ठाकुर, सुनीता कौशल, रुक्मिणी यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button