देवास
अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा संघ में नई ऊर्जा का संचार
अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा संघ में नई ऊर्जा का संचार
कपिल व्यास एवं सुदर्शन दुबे महामंत्री नियुक्त

देवास। ब्राह्मण युवा संघ संयोजक पंडित भरत व्यास ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा संघ के संगठनात्मक विस्तार और युवाओं को सशक्त नेतृत्व देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा अध्यक्ष पं.विमल शर्मा द्वारा ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष पं. दिनेश मिश्रा की अनुशंसा पर महासंघ के महासचिव पं. महेन्द्र व्यास, डॉ. रितेश शर्मा, पं.दीपेश कानूनगो, पं. संजय दुबे की सहमति से पं. कपिल व्यास एवं पं. सुदर्शन दुबे को महामंत्री नियुक्त किया। इनकी नियुक्ति पर समाजजनों ने बधाई दी।

