अनुभाग कन्नौद के समस्त थानों में जब्त वाहनों की नीलामी कार्यवाही संपन्न

आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 को अनुभाग कन्नौद के पुलिस थाना परिसर कन्नौद एवं खातेगांव में विभिन्न प्रकरणों में पुलिस एक्ट के तहत जप्त एवं राजसात किए गए दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की नीलामी की गई। इस प्रक्रिया में कुल 72 लोगों ने भाग लिया और 87 वाहनों की नीलामी के माध्यम से कुल ₹8,66,700/- की राजस्व राशि प्राप्त की गई।
नीलामी कार्यवाही में उपस्थित अधिकारीगण:
प्रवीण प्रजापति, अनुविभागीय दंडाधिकारी, कन्नौद
प्रिया चंद्रावत, अनुविभागीय दंडाधिकारी, खातेगांव
आदित्य तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, कन्नौद
तहज़ीब काज़ी, थाना प्रभारी, कन्नौद
विक्रांत झांझोट, थाना प्रभारी, खातेगांव
उप निरीक्षकगण: सरदार मंडलोई, अभिषेक सेंगर, राहुल रावत, गणेश जाटिया
साथ ही पांचों थानों का बल भी मौजूद रहा।
थाना वार विवरण इस प्रकार है:
थाना खातेगांव:
25 दोपहिया वाहन, 5 चारपहिया वाहन
प्राप्त राशि – ₹3,60,900/-
थाना नेमावर:
23 दोपहिया वाहन, 2 चारपहिया वाहन
प्राप्त राशि – ₹2,23,600/-
थाना हरणगांव:
2 चारपहिया वाहन
प्राप्त राशि – ₹75,000/-
थाना कन्नौद:
24 दोपहिया वाहन, 1 चारपहिया वाहन
प्राप्त राशि – ₹1,81,000/-
थाना सतवास:
5 दोपहिया वाहन
प्राप्त राशि – ₹26,200/-
कुल योग (अनुभाग कन्नौद
नीलाम वाहन: 77 दोपहिया वाहन, 10 चारपहिया वाहन
कुल वसूली गई राशि: ₹8,66,700/-
नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई। समस्त प्रक्रिया के दौरान नियमों का पूर्णतः पालन किया गया।
