देवास

जवाहर नगर एवं बावडिया शास स्कूल को हाई स्कूल किए जाने का प्रस्ताव रखा


देवास। शासकीय माध्यमिक शाला बावडिय़ा ढांचा भवन में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भैरूलाल अटारिया थी। विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर पुस्तके भेंटकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं की भावनाओं का आदर करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल ने शासकीय मीडिल स्कूल बावडिया ढांचा भवन एवं शासकीय माध्यमिक शाला जवाहर नगर को हाई स्कूल में उन्नयन किए जाने का प्रस्ताव दिया था। उक्त प्रस्ताव को जिला पंचायत अध्यक्ष  अटारिया ने स्वीकारते हुए माध्यमिक विद्यालय बावडिय़ां ढाचाभवन को हाई स्कूल का दर्जा दिलाने की सहमति प्रदान की। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं राज्य शिक्षा केंद्र से आए अधिकारियों ने विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों एवं शिक्षकों की प्रतिभा व उपलब्धियो से अभिभूत हुए। बच्चों से चर्चा में उन्होंने जाना कि शाला के छात्रों ने जिला स्तर पर ही नहीं अपितु प्रदेश स्तर पर अपना स्थान बनाया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button