देवास
कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने रंगों के पर्व होली की जिलेवासियों को दी बधाई

कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने रंगों के पर्व होली की जिलेवासियों को दी बधाई
देवास, 13 मार्च 2025/ कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने जिले के नागरिको को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाए एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी जिलेवासी होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। होली रंगों औऱ खुशियों का त्यौहार है। होली का त्यौहार सभी मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।