देवास

नर्मदा जयंती के अवसर पर नेमावर के नागर घाट पर निर्झरणी महोत्सव का हुआ आयोजन


       देवास,नर्मदा जयंती के अवसर पर मंगलवार शाम को जिला प्रशासन के सहयोग से संस्कृति विभाग द्वारा नेमावर के नागर घाट पर ‘’निर्झरणी महोत्सव”का आयोजन हुआ। महोत्सव का शुभारंभ विधायक  आशीष शर्मा रायसिंह सेंधव ने मॉ नर्मदा एवं मॉ सरस्वती की पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान उन्होंने लोककला कलाकारों का पुष्पमाला से आत्मीय स्वागत किया।
परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण देवास  स्मिता रावल एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी  स्मिता रावल ने बताया कि “निझर्रणी महोत्सव” में प्रदेश के कलाकारों द्वारा भारतीय संस्कृति की लोककलाओं को चित्रित करते हुए मालवी लोकगायन, नर्मदा वृत्तांत एवं भक्ति गायन आधारित मनमोहक एवं आर्कषण प्रस्तुतियां दी। उन्होंने बताया कि “निझर्रणी महोत्सव” में संत देवराज नागर एवं साथी द्वारा मालवी लोकगायन,  यशु तिवारी एवं साथी भोपाल द्वारा नर्मदा केंद्रित नृत्य नाटिका सुश्री यशु तिवारी भोपाल तथा पं. पवन तिवारी टीकमगढ़ द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर संस्कृति विभाग के  सुमुख मिश्रा,  सलीम अहमद उपस्थित थे। कार्यक्रम में  मनोरमा रेवाशंकर यादव, श्रीमति पुष्पा पांचाल, सचिन मीणा,  संतोष शर्मा,  जगदीश सोनी,  कृष्णगोपाल अग्रवाल, राजपालसिंह तोमर सहित अन्य जनप्रनितिधिगण, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button