समग्र पोर्टल एवं लोक सेवा केंद्रों की सेवाएं अब 07 से 14 फरवरी तक बंद रहेंगी

देवास लोकसेवा गारंटी देवास के जिला प्रबंधक ने बताया कि समग्र पोर्टल और लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली सभी सेवाएं अब दिनांक 07 फरवरी से 14 फरवरी तक कुल सात दिनों तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। तकनीकी सुधार और सिस्टम अपग्रेडेशन के कारण यह निर्णय लिया गया है, जिससे नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। इस अवधि में सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं, जैसे कि आय, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और अन्य सरकारी सेवाएं जो समग्र से संबंधित है, निलंबित रहेंगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में यह सेवाएं 04 फरवरी से 10 फरवरी तक पूर्णत: बंद करने संबंधी आदेश जारी किया गया था। उक्त संबंध में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पोर्टल बंद करने की तारीख में संशोधन किया गया है। यह पोर्टल अब 07 फरवरी से 14 फरवरी तक की अवधि में पूर्णत: बंद रहेगा। इस अवधि में Mpedistrict पोर्टल पर समस्त सेवाएं बाधित रहेगी।