अपना श्हरधर्म-अध्यत्मप्रदेश

खेड़ी राजपुरा में देव नारायण भगवान का छठ पर्व धूमधाम से मनाया

खेड़ी राजपुरा में देव नारायण भगवान का छठ पर्व धूमधाम से मनाया


भव्य जुलूस के बाद हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
खेड़ी राजपुरा, टोंकखुर्द।
जय देव नारायण।
देव नारायण जी का नाम जो दिल से पुकारे,
उसके जीवन में खुशियों के दीपक उजियारे।
हर दुख हर लेते हैं, हर कष्ट मिटाते हैं,
सच्चे मन से जो झुके, उसे राह दिखाते हैं।
छठ पर्व पर बरसे सब पर कृपा अपार,
देव नारायण जी रखें सबका जीवन खुशहाल।
देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील के ग्राम खेड़ी राजपुरा स्थित श्री देव नारायण भगवान एवं बाबा भिलट देव के प्राचीन धाम पर छठ पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान देव नारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य जुलूस निकाला गया।
जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में देव नारायण भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक आयोजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भोजन प्रसादी ग्रहण की।
भंडारे के पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। भक्तों ने भजनों पर भाव-विभोर होकर भगवान देव नारायण का स्मरण किया और परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर पंडा हंसराज पांचाल ने कहा कि भगवान श्री देव नारायण की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे। श्रद्धालु सच्चे मन और आस्था के साथ बाबा को याद करें तथा उनकी पूजा-अर्चना करें।
उन्होंने कहा कि खेड़ी राजपुरा स्थित बाबा भिलट देव एवं श्री देव नारायण भगवान का धाम श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। छठ पर्व के अवसर पर हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button