देवास
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप पुष्प ने किया सेवा कार्य

देवास। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के पितृ पुरुष स्वर्गीय प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल की जन्म जयंती के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पुष्प देवास के द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी स्थित गौशाला में गौ सेवा का कार्य 14 जनवरी 2025 मंगलवार को फेडरेशन उपाध्यक्ष निलेश जैन छाबड़ा एवं रीजन अध्यक्ष विमल जैन के आतिथ्य में दोपहर 3 बजे गौ सेवा का कार्य किया गया। फेडरेशन एवं रीजन सहसचिव मनीष जैन, महेन्द्र जैन, गौसेवा समिति सदस्य सतीश जैन, दीपक पानोत, मनीष पानोत एवं सभी पुष्प ग्रुप सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्प सचिव वीरेन्द्र जैन द्वारा किया गया। आभार उपाध्यक्ष राजेश जैन इटावा ने माना।