देवास

धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत जिले के 135 चयनित गांवों में 177 विद्युत विहीन क्षेत्रों में किया जा रहा है विद्युतीकरण कार्य


देवास एग्जीक्यूटिव इंजीनियर  एमपीईबी देवास ने बताया कि केंद्र सरकार की रिवाइज्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अंतर्गत धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत जिला देवास के कन्नौद, खातेगांव और बागली क्षेत्र के 135 चयनित गांवों में 177 विद्युत विहीन मजरे/फलियों में विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत विद्युत विभाग द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।इसी कड़ी में सेवा पर्व के उपलक्ष्य में धरती आभा योजना के अंतर्गत बागली विकासखंड के पुंजापुरा क्षेत्र में रूपालीपूरा गांव के कोलियापुरा फलिया में 10 अविद्युतिकृत घरों में विद्युतीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने और जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विद्युत विभाग द्वारा शेष चयनित क्षेत्रों में भी शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button