अपना श्हरप्रदेश

देवास में पैसों के हिसाब को लेकर चाकूबाजी, 12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

देवास में पैसों के हिसाब को लेकर चाकूबाजी, 12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार देवास। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पैसों के हिसाब को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार, बारोड़ पिपल्या प्रतीक्षालय के पास पैसों के हिसाब को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान गाली-गलौज के बाद जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया गया। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 532/2026 के तहत धारा 109(1), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुवार्डा फाटा पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चाकू और एक बाइक जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपी:

  1. सद्दाम शाह पिता हबीब शाह, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बांगर, जिला देवास।
  2. इरफान शाह पिता इस्माईल शाह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बांगर, जिला देवास।
  3. कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक विजय सिंह लोधी, सउनि कमलपुरी गोस्वामी, प्रआर संतोष रावत, पवन पटेल, आरक्षक अरुण चावड़ा, राजाराम एवं नंदकिशोर मीणा की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button