मालवा के स सयोजक जितेन्द्र पुरोहित का हुआ सम्मान

जनपरिषद के स्थापना दिवस पर उपस्थितो ने लिया सतत सेवा का संकल्प ।
मालवा के स सयोजक जितेन्द्र पुरोहित का हुआ सम्मान
देवास/ भोपाल में शुक्रवार को सामाजिक संस्था जनपरिषद का 36 वा स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर देवास के वरिष्ठ पत्रकार और जनपरिषद मालवा के स सयोजक का मात्र 6 दिन में 23 चेप्टर का गठन करने पर सम्मान किया गया अभी तक श्री पुरोहित 29 चेप्टर का गठन कर एक रिकॉर्ड बनाया है। इस अवसर पर डॉ निर्भय श्रीवास्तव समाजसेवी एस के मिश्रा, साहित्यकार जीवन सिंह रजक,एयर मार्शल प्रमोद श्रीवास्तव,
विन्ध्या जोशी पटेल दुबई/ मिसेज इंटरनेशनल अतिथि रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण में एस के मिश्रा ने कहा गठन तक अभी तक संस्था ने प्रदेश, देश और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर संस्था ने अपने कामों से अपनी पहचान बनाई है हमें अपनी टीम पर गर्व है,275 चैप्टर के साथ टीम में 38 से 40 हजार लोग जुड़े है

जीवन सिंह रजक ने कहा जनपरिषद जैसी संस्थाएं आज समाज मे सकारात्मक बदलाव के लिए जो काम कर रही है वो स्तुत्य और सराहनीय है मेरी शुभकामनायें संस्था और टीम के साथ है ।
प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा आज जो अनुशासन हीनता देखने मे आती है तो उसके लिए हम सबको कदम उठाना होगा,नई पीढ़ी को प्यार से समझाना होगा तभी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे
विन्ध्या जोशी पटेल ने कहा कि पहली बार जब मैं जनपरिषद से जुड़ी तो लगा ऐसे जन सरोकार से जुड़ी संस्था के साथ मिलकर काम करते रहना चाहिए
कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन तथा व्यंग्यकार प्रेमचंद द्वितीय के व्यंग्य संग्रह “व्यंग्य भए क्वारनटाईन” का विमोचन किया गया ।
परिषद से जुड़े अनेक चैप्टर के साथियों को तथा शहर की उन प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया
जिन्होंने विशिष्ठ उपलब्धियां हासिल की है साथ ही ब्युटी briliyent of एशिया से विन्ध्या जोशी पटेल दुबई/ को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में अहमदाबाद हादसे मे मृतकों
को श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम का संचालन- रामजी श्रीवास्तव ने किया ।




