कैलादेवी मंदिर में आज से बृजरत्ना वंदनाश्री द्वारा दृष्यमय भागवत कथा देवास।

चैत्र नवरात्रि के पर्व पर कैलादेवी मंदिर उत्सव समिति द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आज 2 अप्रेल से 8 अप्रेल तक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवताचार्य बृज रत्ना वंदना श्री द्वारा दोपहर 3 बजे से श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ होगी। कथा में वृंदावन के 40 कलाकारों द्वारा कथा प्रसंग की प्रस्तुुति दी जाएगी। यह जानकारी कैलादेवी मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए वंदनाश्री ने दी। आपने आध्यात्मिक कथा के महत्व को प्रकट किया। पत्रकारों का अभिवादन स्वागत समिति अध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल ने किया। समिति संयोजक रायसिंह सेंधव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि 2 अप्रेल से 8 अप्रेल तक वंदनाश्री द्वारा होने वाली कथा में वंृदावन की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 40 कलाकारों द्वारा अनूठी प्रस्तुति दी जाएगी। 7 अप्रेल को रात्रि 8 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा साथ ही इस दौरान भव्य भजन संध्या का भी आयोजन रखा गया है। इस वर्ष भागवत कथा मंदिर परिसर में होने जा रही है। प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा एवं आयोजक मन्नुलाल गर्ग ने समिति एवं प्रेस परिवार की ओेर से वंदना श्री को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। प्रेस वार्ता में दीपक गर्ग, हितेश गर्ग, मोहन श्रीवास्तव, रमण शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रेस वार्ता का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया तथा आभार जयेश गर्ग ने माना।