देवास

पतंग व चकरी पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे


– हिन्द रक्षक संगठन ने तिल गुड़ के साथ 5001 पतंग एवं 3000 चकरी का वितरण किया
देवास। संस्था हिन्द रक्षक संगठन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस 20 वें वर्ष में भी मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास व पारम्परिक रूप के साथ मनाया। कार्यक्रम आयोजक पार्षद एवं नगर निगम नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने बताया कि मंगलवार को को नावेल्टी चौराहा पर आयोजित विशाल पतंग महोत्सव के मुख्य अतिथि विधायक गायत्रीराजे पवार, महापौर गीता दुर्गेेश अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, सभापति रवि जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष शर्मा, ओम जोशी, मदनलाल कहार, गौतम सिंह राजपूत, कवि शशिकांत यादव, भरत चौधरी, नवीन सोलंकी, अजय पडियार, बाली घोसी, राजेश यादव पह., नीतिन आहूजा (कालू बोस), महेश फुलेरी, अर्जुन चौधरी, राजा अकोदिया, शिवा पह. चौधरी, बहादुर मुकाती, संजय दायमा आदि थे। अतिथियो का स्वागत मोतियों की माला पहनाकर एवं भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर आयोजक मनीष सेन, अजय अग्रवाल, प्रभात कल्याणे, सुमेर चावडा, मनोज गुप्ता, प्रमोद दादू कटारिया, महेश बोडाना, जीतु चौहान, अनिल वर्मा मावा, नीतिन नरवरिया, प्रवीण भावसार लाला, जीतु चौहान, कमलेश श्रीवास, संजय नागर, आशीष शर्मा, विजय जलोदिया, राजेन्द्र चावडा, विनय चावडा सहित समिति सदस्यों ने किया। विधायक श्रीमंत पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व हिन्दू धर्म का मुख्य त्यौहार है। संस्था हिन्द रक्षक कई वर्षो से यह आयोजन करती आ रही है जो कि हिन्दू संस्कृति और परम्परा को आगे बढ़ाता है। उक्त आयोजन की निरंतरता के लिए में आयोजन मनीष सेन को बधाई देती हूँ और आशा करती हूँ कि आगे भी हिन्दू धर्म के अलख जगाने हेतु ऐसे आयोजन होते रहे। तत्पश्चात अतिथियो ने मंच से नन्हे बच्चो को 5001 पतंग, 3000 चकरी के 1 क्विंटल तिलगुड के लड्डूओं की प्रसादी का वितरण किया। कार्यक्रम के पूर्व सुमधुर भजनो व देशभक्ति के एक से बढक़र से गीतो की प्रस्तुति भी कलाकारों द्वारा दी गई। स्वागत भाषण मनीष सेन ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button