संस्थान इंदौर महाविद्यालय मे विधि संकाय (एल्, एलबी, बी ए एलबी) प्रथम वर्ष के विधार्थी का इंडक्शन प्रोग्राम

संस्थान इंदौर महाविद्यालय मे विधि संकाय (एल्, एलबी, बी ए एलबी) प्रथम वर्ष के विधार्थी का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिनमे विधार्थियों को कलेज की गति विधियों से परिचित कराया। करयकार की शुरुवात दीप जलाकर और माँ सरस्वती की वंदना से की गयी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ निर्मल पगरिया तथा डॉ समन्वय का स्वागत किया गया कार्यक्रम मे संस्था के ग्रुप डारेयक्टर रवि पांचाल, प्रशाश्कीय अधिकारी योगेश घरकुड़े, प्राचार्य डॉ इर्शाद खानम तथा प्रवेश समिति के अध्यक्ष श्री जितेंद्र पांचाल उपस्थित थे | प्रिंसिपल डॉ इर्शाद खानम ने कहा की शिक्षा जीवन का हिस्सा नही है, यह स्वयं जीवन है | सपने बड़े होने चाहिए, उसको प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित होने चाहिए, और उनको प्राप्त करने के प्रयास होने चाहिए, तभी आप सफल हो सकते है | डॉ निर्मल पगारिया ने विधार्थियों को अधिक से अधिक शिक्षा मे मेहनत करने के लिए प्रेरित किया | ग्रुप डाइरेक्टर डॉ मनोज गोयल द्वारा कलेज की मर्यादा को बरकरार रखने के लिए महाविद्यालय के नियमो का पालन करने के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और प्लेसमेंट सेल की तरफ से किए जाने वाले प्रयासों के बारे मे भी बताया | डॉ समन्वय ने अपने जीवन के कई अनुभव को साझा करते हुए विधि के क्षेत्र मे विद्यार्थियों को प्रेरित किया | डाइरेक्टर रवि पांचाल ने कहा कभी भी सीखना बंद न करें और अपने दिल से सीखें अपने समय का उपयोग कल से बेहतर होने के लिए करें | कार्यक्रम का सफल संचालन गौरव राव, विशाल खेर, प्रीति शर्मा, शिवानी राठौड़, जया सोलंकी, भावना, मोना चौहान, प्रवेंद्र कुरोशिया द्वारा किया गया |
नितिन चौहान ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया | कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया |




