देवास

चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब


टोकखुर्द नगर से शक्ति माता मंदिर तक निकली भव्य यात्रा
श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम
देवास/टोकखुर्द। टोकखुर्द नगर में श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला जब जनेश्वर मंदिर से लेकर शक्ति माता मंदिर तक भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। भारी जनसैलाब के बीच निकली इस यात्रा ने नगर में धार्मिक उत्साह की लहर दौड़ा दी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विशेष रूप से भाग लेकर आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग को भक्ति गीतों, जयकारों और रंग-बिरंगी चुनरियों से सजाया गया था। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जिला पंचायत सदस्य बनेसिंह अस्ताया ने स्वागत किया। इस अवसर पर देवास जिला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल, सूरजसिंह ठाकुर, पोप सिंह, राजेश धाकड़, जितेन्द्र राणा, गोपालकृष्ण व्यास, नगजीराम, जसपाल, गोपाल पटेल, मिथुन एवं जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button