अपना श्हरप्रदेशप्रशासनिक

देवास जिले के अलग अलग स्थानो से ऑपरेट कर रहे थे सायबर ठगी के कॉल सेंटर

   देवास पुलिस  
ऑपरेशन FAST 2.0 के तहत सायबर ठगी के संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
देवास जिले के अलग अलग स्थानो से ऑपरेट कर रहे थे सायबर ठगी के कॉल सेंटर
देश के अलग-अलग स्थानो से लोगो से ठगे लाखो रुपये ।
ठगी के लिए किराए की सीम व खातों का उपयोग, गिरोह के 07 आरोपी गिरफ्तार
संक्षिप्त विवरण राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा “ऑपरेशन FAST (Forged-Activated-SIM-Termination)” के अंतर्गत पूरे प्रदेश में एक साथ सायबर ठगी मे प्रयुक्त सिम कार्ड धारकों, विक्रेताओं और एजेंट्स के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । इस अभियान का उद्देश्य सायबर ठगी जैसे अपराधों में प्रयुक्त हो रहे सिम कार्ड और उनसे जुड़े अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही करना है ।उक्त अभियान के तहत देवास जिले से संबंधित 06 सायबर अपराध शिकायतों की जांच हेतु पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद के द्वारा निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास  सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औघोगिक क्षेत्र  अमित सोलंकी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया । विशेष टीम के द्वारा सायबर सेल भोपाल से प्राप्त शिकायतों और दस्तावेजों के आधार पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच की गई । उक्त नंबरों से जुड़े उपभोक्ता के विश्लेषण में सामने आया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गिरोह के सदस्यो के द्वारा स्वयं व अन्य लोगो के नाम से सीम खरीद कर उक्त सीमो के माध्यम से अलग अलग तरह से आम जनता से सायबर फ्राड के द्वारा ठगी की घटना को अंजाम देते थे ।
आरोपी अजय परमार से पूछताछ पर बताया की उसने अपने नाम से कुल 06 सीम कार्डो को प्रयोग कर आम भोले-भाले लोगो को लोन दिलाने के नाम पर सायबर फ्रॉड किया गया है
आरोपी नितिन बगानिया से पूछताछ पर बताया की उसने अपने नाम की 02 सीम कार्ड व अन्य लोगो की सीम कार्ड आगे अपने साथी विशाल को सीम सप्लाय की थी व विशाल ने राजकुमार को सप्लाय की थी । राजकुमार से पूछताछ करने पर पाया गया की उसने अपने गिरोह के माध्यम से आनलाईन ट्रेडिंग के नाम पर आम लोगो को विश्वास मे लेकर उनसे सायबर फ्राड किया गया है ।
आरोपी अजय बागवान ने बताया की उसने स्वयं के नाम से 05-06 सीम कार्ड व अन्य लोगो की सीम कार्ड अपने साथी अभिषेक कुमावत को दी थी व अभिषेक ने अपने साथी अंकित कुमावत के साथ मिलकर इंस्ट्रग्राम पर फर्जी आई .डी. बनाकर सस्ते दामो में मोबाईल व लेपटाप बेचने का बोलकर भोले भाले लोगो को झांसे मे लेकर उनके साथ सायबर फ्रॉड किया है ।
प्राप्त जानकारी  के अनुसार उक्त गिरोह द्वारा देश के अलग-अलग स्थानो से लोगो के साथ विभिन्न प्रकार से सायबर ठगी की घटना को अंजाम देकर अभी तक ज्ञात कुल 06 घटनाओं मे लगभग 10 लाख रूपये की ठगी की गई है । आरोपीयो को रिमाण्ड पर लेकर अन्य वारदातो को लेकर भी पूछताछ की जा रही है । उक्त गिरोह से पहले भी दिल्ली सायबर क्राईम के द्वारा 398 सीम कार्ड अलग-अलग कम्पनियों की जप्त की जा चुकी है । जिस संबंध मे थाना आई. जी. आई एयरपोर्ट दिल्ली मे वर्ष 2025 में अपराध पंजीबध्द किया गया था । प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना औघोगिक क्षेत्र पर उक्त गिरोह के विरूध्द अपराध क्रमांक 835/2026 धारा 318(4) बीएनएस 66(ग) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपियो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाईल फोन,सीम कार्ड व अन्य दस्तावेज जप्त किये गये । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाकर उक्त सायबर फ्रॉड में संलिप्त अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी
1. अजय पिता रामप्रसाद परमार उम्र 35 वर्ष निवासी 105 अमृत पार्क मल्हार रोड देवास
2. अजय पिता बन्नूलाल बागवान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम खजूरिया तहसील तराना जिला उज्जैन
3. नितिन पिता विष्णु प्रसाद बामनिया उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम एनाबाद तहसील सोनकच्छ जिला देवास
4. अभिषेक पिता कमल कुमावत उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खजूरिया तहसील तराना जिला उज्जैन
5. विशाल पिता मेहरबान सिंह गौड़ उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम एनाबाद तहसील सोनकच्छ जिला देवास
6. राजकुमार उर्फ छोटू पिता नर्बत सिंह गौड़ उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम एनाबाद तहसील सोनकच्छ जिला देवास
7. अंकित पिता संतोष कुमावत उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम खजूरिया तहसील तराना जिला उज्जैन
जप्त मश्रुका घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं अन्य दस्तावेज जप्त
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र अमित सोलंकी,उप निरीक्षक गौरव नगावत,सउनि हितेन्द्र चंद्रवंशी,प्रआर अजय बैस, जितेन्द्र,घनश्याम बामनिया,संजय,आर रणवीर सिकरवार तथा सायबर सेल से प्रआर सचिन चौहान एवं शिवप्रताप सिंह सेंगर का सराहनीय योगदान रहा  ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button