प्रगति एथलेटिक्स क्लब पर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान

देवास। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनिल श्रीवास्तव के द्वारा विगत दिनों जबलपुर में आयोजित की गई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देवास शहर के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत एवं कांस्य पदक अर्जित किए गए। इनमें सर्वप्रथम राजू चौहान, तनु गावटिया, पूनम, सविता, खुशी श्रीवास्तव एवं वैष्णवी गुजराती को एक 1000 नगद राशी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इन खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी वैष्णवी गुजराती का चयन 40 वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता जगन्नाथ पुरी में आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों के सम्मान के लिए पूर्व बार एसोसिएशन के सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी, अनिल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव एवं प्रशिक्षक जितेंद्र गोस्वामी आदि द्वारा सम्मानित किया गया। चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि यदि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वैष्णवी उत्कृष्ट प्रदर्शन करती है तो उसे 2100 का नगद प्रोत्साहन पुरस्कार मेरे द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों अपने उद्बोधन में कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा अपना बेस्ट देने के प्रयास करना चाहिए हार और जीत तो लगी रहती है परंतु हार से भी कुछ सीखना चाहिए और संकल्पित होना चाहिए कि आने वाले टूर्नामेंट मैं इससे और अच्छा प्रयास करेंगे और पदक अर्जित करेंगे। सभी खिलाड़ियों को अपने प्रशिक्षको का कहना मानना चाहिए और उनके बताए हुए निर्देशों का पालन करना चाहिए तभी तो सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्रम का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया एवं आभार राजीव श्रीवास्तव ने माना।




