ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस की कार्यवाही।

ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस की कार्यवाही।
पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर टोंकखुर्द पुलिस ने अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करते टोंककला स्थित कलाली के पास दबिश देकर दो वाहनों से कुल 41 पेटी,369 लीटर अवैध शराब कीमती लगभग ₹ 1,43,500/- सहित 02 कार कीमत ₹ 14 लाख रुपये कुल 15.43 लाख का मश्रुका जप्त किया।
01 आरोपी गिरफ्तार।
संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु सम्पूर्ण जिले में “ऑपरेशन प्रहार” प्रारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत अवैध शराब संबंधी अपराध में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 17.04.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि टोंककला स्थित कलाली के पास कच्चे रास्ते पर दो चार पहिया वाहनों में अवैध शराब भरकर परिवहन हेतु खड़ी है । सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी टोंकखुर्द परीवीक्षाधीन (भा.पु.से.) आलोक कुमार वर्मा मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंची जहां एक सफेद इनोवा कार एवं एक सफेद महिन्द्रा जीप खड़ी मिली। मौके पर एक व्यक्ति महिन्द्रा वाहन से इनोवा कार में शराब की पेटियां रखता हुआ मिला जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया जबकि महिन्द्रा वाहन का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया । पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम संजय पिता कमलसिंह धाकड़ उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम आलरी बताया। दौराने तलाशी इनोवा कार से 09 पेटी एवं महिन्द्रा वाहन से 32 पेटी देशी प्लेन शराब कुल 2050 क्वार्टर लगभग 369 लीटर बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,43,500/- है एवं दोनों वाहन (इनोवा एवं महिन्द्रा) भी पुलिस द्वारा जप्त किए गए । कुल जप्त मश्रूका की कीमत लगभग ₹15,43,500/- है । आरोपी के पास शराब संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होने से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी का नामः*- संजय पिता कमलसिंह धाकड़ उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम आलरी
जप्त मश्रुकाः
09 पेटी देशी प्लेन शराब (इनोवा कार से),32 पेटी देशी प्लेन शराब (महिन्द्रा वाहन से) कुल 2050 क्वार्टर (लगभग 369 लीटर कुल कीमत लगभग ₹1,43,500/-
जप्त वाहन सफेद इनोवा कार क्र. MP13BA4865 कीमत लगभग ₹12,00,000/- ,सफेद महिन्द्रा वाहन क्र. MP09CR0852 कीमत लगभग ₹ 2,00,000/-, कुल जप्त मश्रूका कीमत: ₹15,43,500/- ।
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी टोंकखुर्द परीवीक्षाधीन (भा.पु.से. ) आलोक कुमार वर्मा,उनि अरुण पिपलदे,प्रआर अनिल वर्मा,आर विशाल हाड़ा,जितेन्द्र सिंह एवं चालक आर दुबे कुमार देथलिया की सराहनीय भूमिका रही ।




