देवास

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष का किया स्वागत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष का किया स्वागत देवास। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मालवीय के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ग्रामीण मनीष चौधरी एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ मुन्ना सरकार, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस पार्टी देवास एवं जिला अध्यक्ष आत्माराम परिहार अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद जिला देवास, प्रदेश सचिव मदनलाल जेठवा अखिल भारतीय अनुसूचित जाति परिषद, गोवर्धन देसाई पूर्व पार्षद कांग्रेस पार्टी, सत्यवान पाटिल, बलवान सिंह चौहान, हुकम सिंह चिल्लौरिया, कैलाश चन्द्र छायना, कांग्रेस पार्टी के प्रदीप चौधरी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरूचरण सिंह सलूजा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव रोशन रायकवार, गोकुल प्रसाद डोंगरे, एन एस यू आइ पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जाहिद खान सभी के द्वारा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने को भारी भविष्य में राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की प्रगति के लिए विचार विमर्श हुआ। राजेन्द्र मालवीय ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रम में भागीदारी एवं समय-समय पर उनके सम्मान की चर्चा की। समाज के अंतिम व्यक्ति को पार्टी से जोड़ने का सक्रिय अभियान चलाने की आवश्यकता है विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में बलाई समाज के वोट, संख्या बल पर विस्तार से चर्चा की मदनलाल जेठवा के द्वारा भी विचार प्रकट किये। डॉक्टर मुन्ना सरकार ने कहां कि ऊर्जावान अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है यह प्रसन्नता का विषय है हम सभी लोग आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और हम सब कंधे से कंधे मिलाकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी जो संघर्ष कर रहे हैं वह सदैव उनके साथ रहेंगे। दोनों अध्यक्षों ने कहां के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए एक सक्रियता से काम करेंगे किसी भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता को निराश नहीं होने देंगे अंत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह सलूजा ने सभी का परिचय करवाते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button