देवास

निगम कर्मचारियों पर आए दिन हो रहे शोषण पर रोक लगाए जाने को लेकर महापौर को दिया आवेदन


देवास। नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों पर आए दिन हो रहे शोषण पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आर.बी. भाई पटेल ने बुधवार नगर निगम जनसुनवाई में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल को आवेदन दिया। श्री पटेल ने आवेदन में बताया कि नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों पर शोषण देखने को मिल रहा है। कर्मचारी को दो माह से वेतन नगर निगम द्वारा नहीं दिया जा रहा है। जिससे उनको पारिवारिक पोषण करने में परेशानी आ रही है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम में कार्यरत जन प्रतिनिधि/अधिकारी एवं वरिष्ठ कर्मचारियों को समय पर वेतन एवं भुगतान प्राप्त हो रहा है। पिछले 30 वर्ष पुर्व से समस्त कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय द्वारा घोषित वेतन दिया जाता था। वर्तमान में ठेकेदारी प्रथा लागु की गई है, जिससे अनियमित कर्मचारियो का शोषण हो रहा है। अधिकारी व जनप्रतिनिधि की साठ-गाठगाढ से कर्मचारीयो को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। लोक अदालत में अनियमित कर्मचारी लोक अदालत में किन्ही कारणो से समय पर ड्युटी का कार्य नहीं कर पाया, जिससे उसे सेवा से हटा दिया गया। उसकी कार्यालय सेवा 30 वर्ष की है। वह ईमानदारी से अपना कार्य कर रहा था। उक्त कर्मचारी को लोक अदालत की डुयुटी नही करने पर उसे सुचना पत्र एवं विभागीय जाँच मे अपनी सफाई देने का अवसर प्रदान भी नही किया गया, जो कि न्यायौचित नही है। नगर पलिका निगम का कार्य करते हुऐ सफाई कर्मचारी नाम पद परिवर्तन सफाई मित्र कार्य करते 10 वर्ष, 20 वर्ष, 30 वर्ष हो गये है। उनके बार-बार आवेदन पत्र देने पर उनकी पदोन्नति सफाई दरोगा/सफाई जमादार के पद पर पदोन्नति नहीं की जा रही है। नियुक्ति दिनांक से ही जन प्रतिनिधि के आर्शिवाद प्राप्त अधिकारी/कर्मचारी द्वारा सफाई दरोगा/सफाई जमादार आदि के नियुक्ति के साथ ही पद पर पदोन्नति प्रदान की जाती है। श्री पटेल ने मांग की है कि शीघ्र ही निगम के कर्मचारियों पर हो शोषण पर रोक लगाने हेतु ठोस कदम उठाए जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button