देवास
देवास जिले के बागली विधायक मुरली भंवरा पर

एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने आज एसपी पुनीत गहलोत के नाम ज्ञापन दिया है आपको बता दे की विगत दिनों बागली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मुरली भंवरा ने अपने जन्मदिन के मौके पर तलवार से केक काटा था इसी प्रकार दो सितंबर को कांग्रेस नेता द्वारा तलवार से केक काटने पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा कोंग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल व उनके अन्य चार साथियो पर मुकदमा दर्ज किया था। इसी बात का विरोध करते हुवे कोंग्रेस अध्यक्ष नें एसपी ऑफिस पहुंचकर भाजपा विधायक पर भी fir कर कार्यवाही की मांग की.




