देवास

विजयादशमी पर पुलिस लाइन देवास में शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

आज विजयादशमी के पावन पर्व पर जिला पुलिस लाइन

देवास में पारंपरिक एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन  तुलसीराम सिलावट उपस्थित रहे।
शस्त्र पूजन की इस परंपरा को पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न किया गया। कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन तुलसीराम सिलावट,सांसद  महेन्द्र सोलंकी,विधायिका देवास  गायत्रीराजे पंवार,विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी,महापौर नगर निगम  गीता अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव,जिला पंचायत अध्यक्ष  लीला आटारिया,जिलाधीश देवास ऋतुराज सिंह,पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद,नगर निगम कमिश्नर देवास  दलीप कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया एवं वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद ने विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजन का यह आयोजन परंपरा के साथ-साथ हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण और अनुशासन का संदेश भी देता है।
माननीय कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन  तुलसीराम सिलावट ने विजयादशमी पर्व पर जिलेवासियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि यह पर्व हमें सदैव धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पुलिस बल के अनुशासन, सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए जनसेवा के लिए निरंतर तत्पर रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संपूर्ण पुलिस परिवार की ओर से जिलेवासियों को विजयादशमी की मंगलकामनाएँ दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button