देवास

ऑपरेशन हवालात” के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही


                  थाना बागली पुलिस के द्वारा डकैती संबंधी मामले मे 06 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी परम उर्फ प्रेम पिता नरवर निवासी टांडा जिला धार को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

                जिला पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्‍बर 2024 से सम्‍पूर्ण जिलें मे ऑपरेशन हवालत”* की शुरूआत  की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्‍वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

              इसी अनुक्रम में थाना बागली के द्वारा संबंधी अपराध क्रमांक 544/19 धारा 458,395 भादवि का आरोपी परम उर्फ प्रेम पिता नरवर निवासी टांडा जिला धार लगभग 06 वर्षों से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी बागली  मनीषा दांगी एवं चौकी प्रभारी कमलापुर  मलखान सिंह भाटी के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्‍यनशील थी ।

             दिनांक 25.03.2025 को पुलिस को पुख्‍ता सूचना मिली फरार स्थाई वारंटी आरोपी को ‍जिला धार में देखा गया है । जिस पर तत्‍काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्‍त टीम ने सफलता पूर्वक फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय देवास के समक्ष पेश किया गया ।

उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्‍बर 2024 से आज दिनांक तक 307 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 56,000/- रुपए का ईनाम उद्घोषित था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button