देवास

101 करोड़ की लागत से बना रामनगर फ्लाईओवर अब तक लगभग 29 लोगों को बना चुका शिकार


– आखिर कब लगेगी असमय हो रही मौतों पर रोक, घटनाओं से केंद्र सरकार की हो रही बदनामी- शिवसेना
– शिवसेना ने कहा फ्लाईओवर पर अधिकारियों की लापरवाही के कारण हो रहे हादसे मृतक परिवार को दिया जाए मुआवजा
देवास। रामनगर से बावडिया तक बने फ्लाईओवर पर आए दिन हो रही मौतों व हादसों को लेकर शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा के नेतृत्व मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान आवेदन लेकर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से मिला। श्री वर्मा ने कलेक्टर को बताया कि 101 करोड रुपए से भी अधिक की लागत से फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण हुआ है। जिसका निर्माण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्चुअल रूप से किया गया था। यह ब्रिज जनता के लिए अत्यधिक उपयोगी ब्रिज है, लेकिन पीडब्ल्यूडी/सेतु निगम अधिकारियों की लापरवाह कार्य विधि के कारण अब यह मौत का ब्रिज बन गया। आए दिन ब्रिज पर दुर्घटनाएं हो रही है और इसका शिकार होकर लगभग 29 लोग असमय काल के मुह में समा गए। वाहन चालक ब्रिज पर जाने से डर रहे है। शिवसेना बीजेपी का गठबंधन है। हम सरकार (एनडीए) का हिसा हैं, अधिकारियों की लापरवाही के कारण वाहन चालकों की मृत्यु होने से केंद्र और राज्य सरकार की बदनामी हो रही है जो बहुत ही दुर्भाग्य की बात है। करोडों रोड रुपए के निर्माण के बाद भी जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है और वर्तमान में करोडो की लागत से बना ब्रिज बंद पड़ा है। फ्लाईओवर ब्रिज पर जनता की सुविधा को देखते हुए क्या उपयोगी कार्य हो सकता है शीघ्र ही निर्णय लिया जाकर पूर्ण किया जाए। साथ ही अब तक ब्रिज पर हुई दुर्घटना में अपनी जान गवां बैठे मृतकों के मामले जाँच की जाकर मृत परिवारजनों को फ्लाईओवर निर्माण कंपनी  ठेकेदार पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम की ओर से 50 लाख रुपए के मुआवजा व घायलों को सहायता राशि दी जाए। क्योंकि यह मृत परिवार पीडब्ल्यूडी विभाग व कंपनी की लापरवाही के कारण सडक़ हादसे में मृत हुए हैं। इसलिए इन आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जानी चाहिए। इस दौरान विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, देवास शहर अध्यक्ष ठाकुर श्रावण सिंह बैस, जिला महामंत्री लखन टिपानिया, बलवान कुशवाह, राजपाल मकवाना, गुलशन चौहान, सहित शिवसैनिक उपस्थित थे। उक्त जानकारी शिवसेना जिला प्रवक्ता संजू भाटी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button