देवास

जिला पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

माह सितम्बर की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई,नवरात्री के महापर्व को निर्विघ्न सम्पन्न कराने कि लिये एसपी ने समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को दी बधाई
आगामी दीपावली पर्व पर पुख्ता बंदोबस्त एवं बाजारों में पुख्ता यातायात व्यवस्था पर भी दिया गया ज़ोर,आतिशबाजी विक्रेता एवं भण्डारों के निरीक्षण हेतु दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

सितम्बर माह में प्रदर्शन के आधार पर थानों की रैंकिंग की गई जारी । थाना सिविल लाईन को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया पुरस्कृत,नगर पुलिस अधीक्षक देवास को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया पुरस्कृत ।
प्रथम स्थान प्राप्त करने पर थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक  हितेश पाटिल को पुरस्कृत किया गया ।
प्रथम अनुभाग के रूप में नगर पुलिस अधीक्षक देवास  सुमित अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया ।
सितम्बर माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सहायक उपनिरीक्षक राकेश तिवारी थाना सिविल लाईन को दिया गया देवास पुलिस का सर्वश्रैष्ठ पुलिसकर्मी पुरस्कार ।

पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद के द्वारा आज दिनांक 11.10.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  सौम्या जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)  हरनारायण बाथम,समस्त एसडीओपी,समस्त थाना/चौकी के प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे ।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में निम्न बिंदूओ के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये
 अपराध समीक्षा बैठक मे पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद द्वारा थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायतों को गंभीरतापुर्वक सुनकर उचित कार्यवाही के निर्देश दिये गये है ।
 थानों पर लगे QR CODE को ज्यादा से ज्यादा जनता द्वारा उपयोग बढाने के निर्देश दिये गये ताकि फीडबैक प्रभावी रहे ।
 FIR से लेकर विवेचना,चालान,प्रगती और ट्रायल के दौरान समंस वारंट की तामिली एवं तकनीकी का सर्वाधिक उपयोग पर जोर दिया जाये ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय प्रदान किया जा सके ।
 वर्षान्त नजदीक होने से लंबित अपराध,चालान,मर्ग,जप्त माल मे मिशन स्तर पर निराकरण करने के निर्देश दिये गये ।
 जुआ,सट्टा,शराब एवं अवैध गतिविधियों पर जीरो टोलरेंस और पुलिस मुखबिर को सशक्त बनाने क लिये किसी भी स्थिति मे पुलिस का दुर्व्यवहार एवं अवैधानिक गतिविधियों को बर्दाश्त नही किये जाने के स्पष्ट निर्देश दिये गये है ।
संपूर्ण जिला पुलिस की कार्य प्रणाली निष्ठापूर्ण,पारदर्शी,समयबद्ध और पीडित उन्मुखी बनाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
प्रतिदिन पुलिस चौपाल के माध्यम से ऑपरेशन त्रिनेत्रम मे अधिक से अधिक कैमरै लगवाने के लिये जनता को अभिप्रेरित किया एवं ऑपरेशन सायबर के तहत डायल-1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया है ।
आगामी त्यैहारों के दौरान आम जनता को आपराधिक तत्वों से बचाने हेतु ऑपरेशन पवित्र के तहत अधिक से अधिक बॉण्डओवर कराने हेतु निर्देशित किया गया है ।

अपराध समीक्षा बैठक में समस्त थानों का 25 पैरामीटर के आधार पर आंकलन किया गया । जिनकी रैंकिंग जारी की गई जो कि इस प्रकार है
01.सिविल लाईन
02.कांटाफोड़
03.औद्योगिक क्षेत्र
04.कमलापुर
05.कन्नौद
06.नाहर दरवाजा
07.बागली
08.खातेगांव
09.हरणगांव
10.पीपलरावां
11.बैंक नोट प्रेस
12.सोनकच्छ
13.नेमावर
14.टोंकखुर्द
15.हाटपीपल्या
16.कोतवाली
17.भौरांसा
18.विजयागंज मण्डी
19.बरौठा
20.उदयनगर
21.सतवास

इसी प्रकार अनुभागवार भी रैंकिंग जारी की गई जो कि इस प्रकार है-
01.नगर पुलिस अधीक्षक देवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
02.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली ।
03.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ ।
04.उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर) ।
05.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद । प्रथम स्थान प्राप्त करने पर थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक हितेश पाटिल को पुरस्कृत किया गया एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी गई । प्रथम अनुभाग के रूप में नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया एवं पुरे अनुभाग के पुलिस कर्मियों को बधाई दी गई । इसी प्रकार माह सितम्बर में सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी पुरस्कार के रुप में सिविल लाईन में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक राकेश तिवारी द्वारा दिनांक 09.09.2025 को अत्यंत सजगता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए नागूखेड़ी बायपास पर रात्रि गश्त के दौरान स्कॉर्पियों से 02 आरोपियों को 02 देशी पिस्टल मय कारतूस के गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक उपनिरीक्षक राकेश तिवारी को माह सितम्बर 2025 का "सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । रैंकिंग की यह प्रणाली आगामी माह में भी जारी रहेगी ।सभा के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों की प्रशंसा की गई एवं कार्य को इसी प्रकार और अधिक गुणवत्ता के साथ एवं समयावधि में करने हेतु प्रेरित कर अपराध समीक्षा बैठक का समापन किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button