देवास

ऑपरेशन मुस्कान के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

ऑपरेशन मुस्कान के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ।विगत 24 घण्टें में अपहृत 02 नाबालिग बालिका एवं 01 बालक को सकुशल ढूंढकर परिजनों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान।थाना सतवास ने मात्र 18 घण्टे के भीतर अपहृत नाबलिग बालिका को देवास से,थाना विजयागंज मण्डी ने अपहृत बालक को कायथा जिला उज्जैन से एवं थाना नेमावर ने अपहृत नाबालिग बालिका को आष्टा जिला सीहोर से मात्र 24 घण्टे के भीतर किया दस्तयाब ।ऑपरेशन मुस्कान के तहत देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा समस्त थानो को लंबे समय से अपहृत नाबालिग बालक/बालिका को मिशन स्तर पर कर्तव्यरीन रहकर ढूढने हेतु निर्देशित किया है । जिस पर से देवास पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।01.थाना नेमावर के अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 137(2) BNS की नाबालिग बालिका विगत 24 घण्टे से लापता थी । जिस पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी के निर्देशन मे थाना प्रभारी नेमावर सुरेखा निमोदा के नेतृत्व मे पुलिस टीम लगातार मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर कर्तव्यरथ थी। पुलिस को अहम सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिग बालिका को आष्टा जिला सीहोर में देखा गया है । जिस पर तत्काल पुलिस के द्वारा विशेष टीम को रवाना किया गया है। उक्त टीम के द्वारा नाबालिग बालिका को दिनांक 10.05.2026 को आष्टा जिला सीहोर से सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रकरण मे नाबालिग बालिका द्वारा दिये गये पुलिस कथन एवं माननीय न्यायालय के समक्ष बतलाये गये साक्ष्यो के आधार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।02.थाना सतवास के अपराध क्रमांक 207/2026 धारा 137(2) BNS की नाबालिग बालिका विगत 18 घण्टे से लापता थी । जिस पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी के निर्देशन मे थाना प्रभारी सतवास विक्रांत झांझोट के नेतृत्व मे पुलिस टीम लगातार मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर कर्तव्यरथ थी। पुलिस को अहम सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिग बालिका को जिला देवास में देखा गया है । जिस पर तत्काल पुलिस के द्वारा विशेष टीम को रवाना किया गया है। उक्त टीम के द्वारा नाबालिग बालिका को दिनांक 10.05.2026 को जिला देवास से सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रकरण मे नाबालिग बालिका द्वारा दिये गये पुलिस कथन एवं माननीय न्यायालय के समक्ष बतलाये गये साक्ष्यो के आधार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 03.थाना विजयागंज मण्डी के अपराध क्रमांक 60/2026 धारा 137(2) BNS का नाबालिग बालक विगत 24 घण्टे से लापता । जिस पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) बबिता बामनिया के निर्देशन मे इंचार्ज थाना प्रभारी विजयागंज मण्डी सउनि रामकुमार चौहान के नेतृत्व मे पुलिस टीम लगातार मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर कर्तव्यरथ थी। पुलिस को अहम सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिग बालक को कायथा जिला उज्जैन में देखा गया है । जिस पर तत्काल पुलिस के द्वारा विशेष टीम को रवाना किया गया है। उक्त टीम के द्वारा नाबालिग बालक को दिनांक 10.05.2026 को कायथा जिला उज्जैन से सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया गया । प्रकरण मे नाबालिग बालिका द्वारा दिये गये पुलिस कथन एवं माननीय न्यायालय के समक्ष बतलाये गये साक्ष्यो के आधार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस कप्तान देवास पुनीत गेहलोद के अनुसार इस वर्ष 2026 में देवास पुलिस द्वारा कुल 129 अपहृत नाबालिग बालक/बालिकाओं के अपराध पंजीबद्ध किये जाकर उनमें से कुल 117 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button