वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए थाना सतवास पुलिस द्वारा रेतिया खाल पुल पर लगाया गया चेतावनी

वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए थाना सतवास पुलिस द्वारा रेतिया खाल पुल पर लगाया गया चेतावनी बोर्डग्राम खेरखेड़ा स्थित रेतिया खाल पुल पर सुरक्षा एवं चेतावनी बोर्ड स्थापित किया गयाबारिश के दौरान पुल पर पानी होने की स्थिति में पुलिया पार नहीं करने की अपील।जनसुरक्षा एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से थाना सतवास पुलिस की महत्वपूर्ण पहल।संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में वर्षा ऋतु के दौरान संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देवास पुलिस द्वारा विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर लगातार जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सतवास पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरखेड़ा स्थित रेतिया खाल पुल पर चेतावनी बोर्ड स्थापित कराया गया। बोर्ड के माध्यम से नागरिकों एवं वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि बारिश के दौरान पुलिया के ऊपर पानी होने की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाकर पुल पार करने का प्रयास न करें।थाना पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वर्षा के दौरान जलभराव, तेज बहाव एवं फिसलन जैसी परिस्थितियों में विशेष सावधानी बरतें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही सुरक्षित मार्गों का उपयोग करें एवं पानी उतरने तक प्रतीक्षा करें।देवास पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति अथवा दुर्घटना की आशंका होने पर तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को सूचना दें, जिससे समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।देवास पुलिस द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी एवं जनजागरूकता संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।




