देवास

बूंद-बूंद में छिपा है जीवन का सार


“जल गंगा संवर्धन अभियान’’ केअंतर्गत कालूखेड़ी तालाब कैनाल की सफाई का कार्य जनसहयोग से किया जा रहा

देवास, 15 मई 2025/ “बूंद-बूंद में छिपा है जीवन का सार”। देवास जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जल की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए यह अभियान 30 जून 2025 तक जारी रहेगा। अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के निर्माण एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन एवं नागरिकों के जनसहयोग से देवास के कालूखेड़ी तालाब कैनाल की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। तालाब की कैनाल की सफाई होने से बारिश के दिनों में पानी अधिक संग्रहित होगा तथा वाटर लेवल भी बढ़ेगा। जिससे पेयजल के साथ खेती करने के लिए भी पानी मिल सकेगा। इसके साथ ही पशु-पक्षियों को आसानी से पानी मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button