26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) मुख्य समारोह की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को तैयारियों के दिये निर्देश
देवास, 13 जनवरी 2025/ 26 जनवरी 2025(गणतंत्र दिवस) मुख्य समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापित, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्हैयालाल तिलवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। सभी अधिकारी गणतंत्र दिवस पर अपने विभागीय शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहरण व रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकायों में ध्वजारोहण के दौरान ध्वज संहिता का अनिवार्य रूप से पालन किया जाये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 26 जनवरी 2025(गणतंत्र दिवस) मुख्य समारोह परेड ग्राउण्ड में सुबह 09 बजे से होगा। इसके पूर्व सभी विभागों के कार्यालयों में सुबह 08 बजे झण्डा वंदन होगा। मुख्य समारोह में 10 विभागों स्वास्थ्य, वन, कृषि, उद्यानिकी, पंचायत, पशु पालन, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पीएचई, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया जायेगा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि इस बात का ध्यान रखे की झांकिया क्रम से आये। विभाग जीवंत झांकियां बनाये जिससे झांकिया रौचक लगे। मुख्य समारोह के बाद झाकियां शहर में भ्रमण करेंगी और नियत स्थान पर एकत्रित होंगी।
बैठक में बताया कि मुख्य सामारोह में स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मान किया जायेगा। सभी जिला अधिकारी अपने विभाग से दो-दो नाम समय सीमा में संबंधितों को उपलब्ध करा दें। जिला अधिकारी इस बात का ध्यान रखे की अपना स्वयं का नाम नहीं दें। जिले के सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जायेगी। समारोह स्थल पर एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर की टीम उपस्थित रहेगी तथा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी की जायेगी। 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल सुबह 09 बजे परेड ग्राउण्ड में होगी।