देवास

जी डी सी में युवा उत्सव का आयोजन


देवास। महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास मे 09 एवं 10 अक्टूबर 2025 को प्राचार्य डॉ. जी. डी.सोनी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में युवा उत्सव का आयोजन किया गया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर युवा उत्सव प्रभारी डॉ. अनीता भाना,गणित विभागाध्यक्ष प्रो. चारुशीला भोसले,डॉ. शर्मिला काटे, ग्रंथपाल राजीव साहू, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश जारवाल  मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत प्रो. प्रीति तगाया, डॉ. वर्षा जायसवाल, प्रो. रॉबिन  शेख,प्रो नेहा राठौर एवं  प्रो. रामकन्या देवड़ा ने पुष्पहार से किया। डॉ. अनीता भाना ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार क्रमशः चार स्तर महाविद्यालय, जिला, विश्वविद्यालय एवं राज्य स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन किया जाता हैै। जिनमे प्रतिभागी सांस्कृतिक, साहित्यिक, सांगीतिक एवं रूपांकन पक्षों की विविध 22 विधाओं में प्रतिभागिता करते हैं। प्रत्येक स्तर से प्रथम प्रतिभागी को अगले स्तर पर भाग लेने का अवसर प्राप्त होता हैं। प्रो  चारुशीला भोसले ने युवा उत्सव के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए बताया कि ये प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ कला एवं संस्कृति से भी जोड़ने का कार्य करती है।

प्राचार्य डॉ. जी.डी.सोनी ने छात्राओं को  सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है आपने सभी प्रतिभागी छात्राओं को  शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रथम दिवस आयोजित एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में वंशिका सांगते प्रथम, सिमरन चौहान द्वितीय , एकल गायन सुगम के अंतर्गत कारपेंटर प्रथम, स्वाति नरवरिया द्वितीय,वक्तृता प्रतियोगिता के अंतर्गत तनीष्का डोडिया प्रथम, कनक तिवारी  द्वितीय, वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में तनीष्का डोडिया प्रथम, द्वितीय कुमारी प्रियांशी भार्गव तथा विपक्ष में महनूर शेख प्रथम रही। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम माही राठौड़, सलोनी वर्मा एवं प्रणीता मिश्रा एवं प्रीति यादव, नेहा बिजावत, शिवानी द्वितीय रही। द्वितीय दिवस को आयोजित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के अंतर्गत खुशी साहनी ने प्रथम स्थान एवं प्रिया कुमावत ने द्वितीय तथा क्ले आर्ट प्रतियोगिता में सिमरन चौहान प्रथम रंगोली में प्रथम अंकित मालवीय, द्वितीय पूनम वर्मा स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन डॉ .क्रांतिदर्शी सिंदल एवं प्रो. अंजलि वर्मा ने किया। आभार व्यक्त प्रो. प्रमोद परिहार ने किया। कार्यक्रम में प्रो.दीपनवीता गांगुली, प्रो. विजय सिंह चौहान , प्रो. राहुल कौशल प्रो राम सितम साकेत, प्रो. पूजा सोनी,  प्रो पूजा सांगते, प्रो. रॉबिन शेख, प्रो. चेतना सिंह, प्रो. वंदना राजपूत, अंकित सक्सेना, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, प्रो. बबिता बागवान,प्रो,साजिया शेख, प्रो. आकांक्षा कुशराम, प्रो प्रतीक्षा चौहान, भावना जोशी, प्रो धर्मेन्द्र दड़िंग, मनीष दुबे, नरेंद्र गुप्ता, अर्चना बोकाडे, एस.के. व्यास, अजीत कर्मा, अभय तंवर, अजय वर्मा, अल्पना कुशवाह, योगेश कावल, राधा पांडे, पवित्र बाई, प्रेम बाई, सरजू बाई, विजय योगी, प्रभुलाल सहित महाविद्यालय परिवार एवं छात्राएं  उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button