देवास

कालीचरण महाराज ने भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे


देवास। संत शिरोमणि काली पुत्र कालीचरण महाराज के द्वारा भारतीय किसान युनियन सूर्यवंशी के इंदौर जिला के पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र देकर कार्यभार सौंपा गया। कार्यक्रम इंदौर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू कोतवाल के निवास स्थान पर किया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान युनियन सूर्यवंशी की प्रदेश अध्यक्ष सपना भरोसिया एवं संगठन के सभी पद अधिकारी मौजुद रहे। जिला अध्यक्ष रेनू कोतवाल  महिला मोर्चा , मीना चौहान जिला अध्यक्ष मजदूर महिला मोर्चा ने कार्यक्रम के  विशेष भूमिका निभाई, कार्यक्रम में सभी को नियुक्त पत्र दिए गए। रेनू कोतवाल को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, मीना चौहान जिला अध्यक्ष मजदूर मोर्चा, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि मंजू यादव, जिला कोषाध्घ्यक्ष कुसुम बंसल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नामदेव, जिला संगठन मंत्री प्रीति साहू, जिला सचिव विमल कुशवाह, जिला महासचिव भारती बंसल, जिला प्रचार मंत्री कल्पना चावला, जिला प्रभारी रानी प्रजापति, जिला प्रवक्ता ज्योति कुशवाह, जिला मंत्री संगीता बंसल, नगर अध्यक्ष प्रेम बाई बंसल, महानगर अध्यक्ष सुरभि साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सरला, वार्ड अध्यक्ष अलका बंसल को नियुक्त पत्र देकर कार्य भर सौंपा गया। कार्यक्रम में विशेष कार्यकर्ता रितेश त्रिवेदी ,समीर भैया, सुमित भैरवे, सुमित भरोसिया ,यतेंद्र चौहान, राजेश कोतवाल शामिल रहें। गुरुदेव ने संगठन के प्रति कार्यकर्ताओ को इमानदारी इच्छा शक्ति धैर्य, निष्ठा और निष्पक्षता के साथ किसान भाईयों की समस्यों को को लेकर ईमानदारी से काम करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचलन प्रदेश अध्यक्ष सपना भरोसिया ने किया और आभार रेनू कोतवाल ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button