थाना नेमावर पुलिस द्वारा नर्मदा नदी नवीन ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, लगाए गए 04 नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे हरदा-देवास

थाना नेमावर पुलिस द्वारा नर्मदा नदी नवीन ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, लगाए गए 04 नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे हरदा-देवास बॉर्डर स्थित नर्मदा नदी नवीन ब्रिज पर लगाए गए 04 नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे।रात्रिकालीन निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती।ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत आधुनिक तकनीक से सुरक्षा व्यवस्था को किया जा रहा सुदृढ़।

संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत सीसीटीवी नेटवर्क को सुदृढ़ कर अपराधों की रोकथाम, प्रभावी निगरानी एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना नेमावर पुलिस द्वारा हरदा-देवास सीमा पर स्थित नर्मदा नदी नवीन ब्रिज पर सुरक्षा की दृष्टि से 04 अत्याधुनिक नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से रात्रिकालीन गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने में पुलिस को सहायता मिलेगी।

नवीन कैमरों की स्थापना से ब्रिज पर आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की निगरानी अधिक प्रभावी होगी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी यह तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।देवास पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग के माध्यम से सुरक्षित एवं प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत जिलेभर में सीसीटीवी नेटवर्क का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।




