Uncategorizedदेवास

आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा के विरुद्ध  कार्रवाई कर 08 प्रकरण  दर्ज किए  

आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा के विरुद्ध  कार्रवाई कर 08 प्रकरण  दर्ज किए         देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल द्वारा कन्नौद, खातेगांव, दीपगांव,नेमावर, बाईजगवाड़ा आदि में संदिग्ध स्थानों पर गश्त और दबिश की कार्रवाई की गई,कार्रवाई में 08 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 32(1) के तहत दर्ज किए गए। कार्रवाई में 70 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा, 210 पाव देसी मदिरा 24 बीयर एवं 4500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 04 लाख 83 हजार रुपये है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, पूजा गहलोत, राजश्री खन्ना, योगेंद्र सिंह, रोहित मुकाती, गोकुल प्रसाद मेघवाल, कैलाश जामोद राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी मुख्य आरक्षक राजेश जोशी, अरविंद जिनवाल, विकास गौतम, दीपक तटवाड़े, गोविंद,शंकर लाल परते,सुरेंद्र वर्षी आबकारी आरक्षक निहाल खत्री, गीतेश पंडाग्रे, सनत ओझा, निकिता परमार शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button