अपना श्हरप्रदेश

नवागत जिला पंचायत सीईओ नवीत धुर्वे ने किया पदभार ग्रहण

नवागत जिला पंचायत सीईओ नवीत धुर्वे ने किया पदभार ग्रहण

  देवास जिले के नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  नवीत धुर्वे ने आज पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के तुरंत पश्चात वे माताजी टेकरी पहुंचे। वहां उन्होंने माताजी की टेकरी पहुंचकर मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा की पूजा अर्चना की तथा मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा से जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। जिला पंचायत में पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की और जिले में संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं व जारी निर्माण कार्यों की प्रारंभिक समीक्षा की। देवास में पदस्थापना से पूर्व धुर्वे टीकमगढ़ जिले में जिला पंचायत सीईओ के रूप में अपनी सफल सेवाएँ दे रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button