देवास

ऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

ऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही थाना कमलापुर पुलिस के द्वारा अपहरण संबंधी प्रकरण में 02 माह से फरार 1,000/- रुपये का इनामी आरोपी रायसिंह उर्फ रिशु पिता ईडया डोडवे उम्र 38 साल निवासी ग्राम झीकड़ी बोरी थाना बागली जिला देवास को 800 किलोमीटर दूर जूनागढ़ गुजरात से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश। जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्‍बर 2024 से सम्‍पूर्ण जिलें मे ऑपरेशन हवालात की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्‍वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में थाना कमलापुर के द्वारा संबंधी प्रकरण में 116/2026 धारा 137(2), 138, 142, 64(2) BNS एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट का आरोपी रायसिंह उर्फ रिशु पिता ईडया डोडवे उम्र 38 साल निवासी ग्राम झीकड़ी बोरी थाना बागली जिला देवास लगभग 02 माह से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली संजय सिंह बेस के निर्देशन में थाना प्रभारी कमलापुर उनि सर्जन सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन हवालात के तहत विशेष टीम गठित की गई थी। जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्‍यनशील थी आपसे।

पुलिस को पुख्‍ता सूचना मिली फरार आरोपी जूनागढ़ गुजरात में देखा गया है । जिस पर तत्‍काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्‍त टीम ने सफलता पूर्वक फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया । उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्‍बर 2024 से आज दिनांक तक 1342 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 1,97,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button