देवास

ऑपरेशन हवालात के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

ऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा मारपीट संबंधी प्रकरण मे 07 वर्षों से फरार सजायाब आरोपी श्याम राठौर पिता रमेश राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी 35 शांतिनगर अमोना देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कियाजिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्‍बर 2024 से सम्‍पूर्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है । साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्‍वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में थाना कोतवाली के द्वारा संबंधी प्रकरण मे प्रकरण क्रमांक 80/2019 अपराध क्रमांक 522/2019 धारा 148,294,324,149,506 भादवि 3(1)(वी)3(2) (va ) sc/st act का आरोपी श्याम राठौर पिता रमेश राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी 35 शांतिनगर अमोना देवास लगभग 07 वर्षों से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्यामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की गई थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्‍यनशील थी ।पुलिस को पुख्‍ता सूचना मिली फरार सजायाब आरोपी को क्षिप्रा जिला देवास में देखा गया है । जिस पर तत्‍काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्‍त टीम ने सफलता पूर्वक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया । उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्‍बर 2024 से आज दिनांक तक 1341 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 1,96,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button