ऑपरेशन मुस्कान के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही । थाना उदयनगर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को

ऑपरेशन मुस्कान के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही । थाना उदयनगर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को 02 माह में 800 कि.मी. दूर अली उदयपुर थाना लाठी जिला अमरेली गुजरात से सकुशल ढूंढकर परिजनो के चेहरों पर लौटाई मुस्कानऑपरेशन मुस्कान के तहत देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा समस्त थानो को लंबे समय से अपहृत नाबालिग बालक/बालिका को मिशन स्तर पर कर्तव्यरीन रहकर ढूढने हेतु निर्देशित किया है । इसी क्रम में थाना उदयनगर के अपराध क्रमांक 178/2026 धारा 137(2) BNS की नाबालिग बालिका विगत 02 माह से लापता थी । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली संजय सिंह बैस के निर्देशन मे थाना प्रभारी उदयनगर विजेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व मे पुलिस टीम लगातार मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कर्तव्यरथ थी ।

पुलिस को अहम सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिग बालिका को अली उदयपुर थाना लाठी जिला अमरेली गुजरात में देखा गया है । जिस पर तत्काल पुलिस के द्वारा विशेष टीम को रवाना किया गया है । उक्त टीम के द्वारा नाबालिग बालिका को दिनांक 07.07.2026 को 800 कि.मी. दूर अली उदयपुर थाना लाठी जिला अमरेली गुजरात से सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।प्रकरण मे नाबालिग बालिका द्वारा दिये गये पुलिस कथन एवं माननीय न्यायालय के समक्ष बतलाये गये साक्ष्यो के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । *पुलिस कप्तान देवास श्री पुनीत गेहलोद के अनुसार इस वर्ष 2026 में देवास पुलिस द्वारा कुल 178 अपहृत नाबालिग बालक/बालिकाओं के अपराध पंजीबद्ध किये जाकर उनमें से कुल 177 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया गया ।




