देवास

थाना बरोठा पुलिस ने किसान की पानी की टंकी चोरी का किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन त्रिनेत्रम की मदद से थाना बरोठा पुलिस ने किसान की पानी की टंकी चोरी का किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण से आरोपियों की हुई पहचानआईसर वाहन से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।घटना में प्रयुक्त आईसर वाहन एवं चोरी गई पानी की टंकी बरामद।संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05.07.2026 को फरियादी सुनील पटेल निवासी अनर्थिया द्वारा थाना बरोठा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके ढाबे के बाहर पेयजल उपयोग हेतु रखी प्लास्टो कंपनी की पानी की टंकी अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए हैं। घटना के संबंध में एक आईसर वाहन के संदिग्ध रूप से घटनास्थल के आसपास देखे जाने की जानकारी भी प्राप्त हुई। रिपोर्ट पर थाना बरोठा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) बबिता बामनिया के निर्देशन में थाना प्रभारी बरोठा सविता सिंह जाटव के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत स्थापित 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध आईसर वाहन की पहचान कर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। के दौरान आरोपी 01.अखलेश उर्फ निलेश पिता मांगीलाल पटेल उम्र 40 वर्ष 02.मोहन पिता भागीरथ चौधरी उम्र 47 वर्ष 03.सूरज पिता राजेश चौहान उम्र 21 वर्ष निवासीगण नटबोल्ट कॉलोनी मांगलिया जिला इंदौर ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आईसर वाहन क्रमांक MP-09 BG-6627 एवं चोरी गई प्लास्टो कंपनी की पानी की टंकी बरामद कर जप्त की। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया । सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सविता सिंह, प्रधान आरक्षक तेजसिंह सिन्हा, प्रधान आरक्षक राजेश लुवानिया, आरक्षक विजेंद्र, विकास, संजय तथा चालक प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र जाधव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button