देवास

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह पवार के पिता ठा. समंदर सिंह पवार का निधन,

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह पवार के पिता ठा. समंदर सिंह पवार का निधन, टोंक खुर्द में दी श्रद्धांजलजनप्रतिनिधियों-समाजसेवियों ने अर्पित की पुष्पांजलि, क्षेत्र में शोक की लहरटोंक खुर्द, देवास। जय बजरंग नगर देवास एवं ग्राम बोरखेड़ा निवासी ठा. समंदर सिंह पवार का निधन हो गया। वे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह पवार व गोविंद सिंह (जीतू) पवार के पूज्य पिताजी तथा हंसराज सिंह, वैदिक सिंह, कार्तिक सिंह पवार के दादाजी थे।उनके निधन पर शुक्रवार को टोंक खुर्द में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने पहुँचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।इस दौरान भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक श्याम सिंह गालोदिया, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम चौधरी, पूर्व सरपंच कमल सिंह गोयल, टोंक कला सेवा सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष यशवंत सिंह राजपूत, सरपंच राजेंद्र सिंह गुर्जर, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सिंह कराड़ा, समाजसेवी डॉ. सुरेश गुर्जर, भाजपा नेता मेहरबान सिंह चौधरी, अध्यापक राजेश अंसल, निर्मल गुर्जर सहित अनेक लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button