देवास

उज्जैन में संतों पर हमला: महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की स्कॉर्पियो पर पथराव, बाल-बाल बचे

उज्जैन में संतों पर हमला: महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की स्कॉर्पियो पर पथराव, बाल-बाल बचे,श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की कार पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी घटना हनुमानगढ़ी क्षेत्र के पास की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज रात करीब 12:30 बजे देवास से लौटकर सदावल रोड स्थित अपने आश्रम जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चार अज्ञात युवकों ने उनकी स्कॉर्पियो कार को जबरन रोकने की कोशिश की। जब ड्राइवर ने कार नहीं रोकी, तो बदमाशों ने पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस पथराव में कार के आगे का कांच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हमले में महामंडलेश्वर पूरी तरह सुरक्षित हैं।घटना के तुरंत बाद महामंडलेश्वर सीधे महाकाल थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने हाल के दिनों में संतों पर हो रहे हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है और अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button