देवास

ऑपरेशन हवालात: 11 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन हवालात: 11 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

देवास पुलिस के “ऑपरेशन हवालात” के तहत थाना हाटपीपल्या पुलिस ने 11 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी देवनारायण विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी देवनारायण पिता जगन्नाथ विश्वकर्मा, निवासी चापड़ा (थाना बागली), न्यायालय बागली में विचाराधीन मारपीट और धमकी से जुड़े प्रकरण में वर्ष 2015 से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी, जो मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार तलाश कर रही थी।

12 जून 2026 को सूचना मिली कि आरोपी वृंदावन कॉलोनी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया।

देवास पुलिस के अनुसार 1 नवंबर 2024 से संचालित “ऑपरेशन हवालात” के तहत अब तक 1,330 फरार, स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन पर कुल 1.94 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button