अपना श्हरप्रदेश

होम्योपैथी पद्धति में पंजीकृत चिकित्सक द्वारा एलोपैथी से उपचार किए जाने पर धाकड़ क्लीनिक सील

होम्योपैथी पद्धति में पंजीकृत चिकित्सक द्वारा एलोपैथी से उपचार किए जाने पर धाकड़ क्लीनिक सील
कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की औचक कार्रवाई, नर्सिंग होम एक्ट के तहत होगी वैधानिक कार्रवाई
देवास, स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम द्वारा कलेक्टर  ऋतु राज सिंह द्वारा समय-सीमा संबंधी बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पीपलरांवा में संचालित धाकड़ क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर क्लीनिक को सील कर दिया गया। निरीक्षण में पाया गया कि डॉ. राजकुमार धाकड़ द्वारा क्लीनिक में उनके पंजीकृत होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के अतिरिक्त एलोपैथी पद्धति से उपचार किया जा रहा था। सीएमएचओ कार्यालय में डॉ. राजकुमार धाकड़ का पंजीयन एलोपैथी पद्धति में न होकर होम्योपैथी पद्धति में दर्ज है।
पंजीकृत चिकित्सा पद्धति से अलग अन्य चिकित्सा पद्धति से उपचार किया जाना गंभीर लापरवाही एवं शासकीय नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्‍स बेक ने बताया कि इस संबंध में मध्यप्रदेश नर्सिंग होम एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डॉ. राजकुमार धाकड़ को रिकॉर्ड के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button