धर्म-अध्यत्म

देवास नागुखेड़ी के  डबल हनुमान मंदिर में चातुर्मास समापन पर महाभंडारा

देवास। उज्जैन रोड स्थित ग्राम नागुखेड़ी के श्री श्री डबल हनुमान मंदिर में चातुर्मास समाप्ति के उपलक्ष्य में महाप्रसादी वितरण एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से भंडारा शुरू हुआ है जो शाम 6 बजे तक निरंतर चलेगा और अभी भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामवासी एवं धर्मप्रेमी नागरिक महाप्रसादी ग्रहण करने पहुंच रहे हैं, इस दौरान मंदिर परिसर जय हनुमान के जयकारों से गूंज रहा है और श्रद्धालुओं के लिए बैठकर भोजन प्रसादी की व्यवस्थित व्यवस्था की गई है, इस अवसर पर जानकारी देते हुए मंदिर पुजारी महंत सर्वेश्वर दास काठिया बाबा ने बताया कि चातुर्मास की समाप्ति पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाप्रसादी ग्रहण करने और धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button